सोनीपत के इलेक्ट्रिक गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान खाक

हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल इलाके में एक भीषण हादसा सामने आया है, जहां स्थित ओरिएंट इलेक्ट्रिक के गोदाम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. इस भयानक अग्निकांड में गोदाम के भीतर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया. आग की भयानक लपटों के साथ आसमान में काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा.