स्कूल की दीवार ढहने से बड़ा हादसा, तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के ड्रगमुल्ला इलाके में शनिवार को स्कूल की दीवार का एक हिस्सा गिरने से तीसरी कक्षा की छात्रा गाजिया परवाइज की मौत हो गई. हादसा लंच ब्रेक के दौरान हुआ, जब छात्रा स्कूल परिसर में मौजूद थी.