महाराष्ट्र में बीच सड़क बाघ ने रोका बाइक सवार का रास्ता

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सड़क पर बाइक सवार के सामने अचानक बाघ आ गया. ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के पास हुई इस घटना में बाघ बाइक से कुछ ही फीट की दूरी पर खड़ा होकर युवक को घूरता रहा. बाइक पर सामान रखा होने के कारण सवार तुरंत मुड़ भी नहीं सका. बस में बैठे लोगों ने इस खौफनाक मंजर का वीडियो बना लिया. कुछ देर बाद बाघ जंगल में चला गया.