मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान की गाजियाबाद कोर्ट में पेशी, जानें क्या हुआ

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के लिए आज का दिन कानूनी तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है. 436 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला केस में प्रवर्तन निदेशालय की 4 दिनों की कस्टडी रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें गाजियाबाद की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. ईडी सूत्रों के मुताबिक, लगातार 4 दिनों तक चली पूछताछ के बावजूद आजम खान ने कई अहम सवालों के जवाब नहीं दिए हैं. सहयोगियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सवालों पर उन्होंने रामपुर जेल में बंद होने का हवाला दिया.