मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक सामने आ गई जंगली भालुओं की फैमिली

राजस्थान के पाली में परशुराम महादेव मंदिर जाने वाले रास्ते पर तीन जंगली भालू दिखाई दिए. अरावली की पहाड़ियों के बीच जंगल से गुजरने वाले इस रास्ते पर श्रद्धालु कार से मंदिर जा रहे थे, तभी उन्हें सड़क पर भालू नजर आए. एहतियात के तौर पर कार में बैठे लोगों ने शीशे बंद कर लिए और भालुओं के जंगल की ओर लौटने का इंतजार किया.