पहले डायनासोर के अंडे, अब 22 टन वाले हाथी का जबड़ा,क्या है नर्मदा का सच

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के पतई गांव में नर्मदा नदी किनारे खुदाई के दौरान विशालकाय जबड़े जैसी आकृति मिली है. वैज्ञानिक इसे हिमयुग के विशालकाय हाथी का संभावित जीवाश्म बता रहे हैं. करीब पांच साल पहले इसी क्षेत्र में उड़ने वाले डायनासोर के अंडों के जीवाश्म मिलने की बात भी सामने आई थी. कलेक्टर ने स्थल सुरक्षित कराने के निर्देश दिए हैं. अब वैज्ञानिक इसकी पहचान और उम्र का पता लगाएंगे.