पश्चिम बंगाल के आसनसोल गोलीबारी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी प्रताप दास को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार को उसके इलाके में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली चलाई. उसे इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी पर साइबर धोखाधड़ी और लूटपाट समेत कई मामले दर्ज होने की बात सामने आई है.