परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, डीएमके कर सकती है मोदी सरकार का समर्थन

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने दावा किया है कि डीएमके परिसीमन बिल पर कुछ शर्तों के साथ सरकार का समर्थन कर सकती है. उन्होंने कहा कि कल हुई स्थायी समिति की बैठक में उनकी डीएमके के कुछ सांसदों से इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी. जब उन्होंने डीएमके सांसदों से बिल पर पार्टी का रुख पूछा तो उन्होंने कुछ शर्तों के साथ सरकार का समर्थन करने की बात कही, हालांकि मनोज कुमार ने कहा कि वे शर्तें ठीक से उन्हें याद नहीं हैं. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए हैरान करने वाला था, क्योंकि उन्हें लगता था कि डीएमके कभी इस बिल का समर्थन नहीं करेगी. मनोज कुमार ने कहा कि अब 30 नवंबर तक इंतजार करना होगा, क्योंकि डीएमके का अंतिम रुख पार्टी के शीर्ष नेता तय करेंगे.