नवी मुंबई, सूरत और साबरकांठा; 3 शहरों से आई आग से तबाही की तस्वीरें

देश के तीन अलग-अलग शहरों नवी मुंबई, सूरत और साबरकांठा से आग लगने की भीषण घटनाएं सामने आई हैं. नवी मुंबई में तेल गोदाम से शुरू हुई आग ने आसपास की दो कंपनियों को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं सूरत के इंडस्ट्रियल एस्टेट में आग लगने से हड़कंप मच गया. साबरकांठा में हाईवे पर दौड़ती बस में अचानक आग लग गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए. दमकल की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी जगहों पर आग पर काबू पाया.