दिल्ली-NCR में गरज के साथ तेज बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हुई. इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं. इसके अलावा शिमला से लेकर शोपियां तक पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई है, जिसके बाद मौसम का मिजाज ठंडा हो गया.