चंद्रयान- 3 पर ISRO ने दी बड़ी खुशखबरी, अब भी काम कर रहा है भेजा गया यह पेलोड
चंद्रयान- 3 को लेकर इसरो का कहना है कि इसके ऑर्बिटर में लगाया गया पेलोड SHAPE अच्छी तरह काम कर रहा है और यह अभी एक साल तक डेटा भेजता रहेगा। इससे एग्जोप्लैनेट का अध्ययन किया जाएगा।