तेलंगाना में BJP-कांग्रेस में झड़प, मंच पर हुई मारपीट

तेलंगाना के आदिलाबाद में पेंशन मंजूरी पत्र बांटने का कार्यक्रम उस वक्त अखाड़े में बदल गया, जब बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद शुरू हुआ. बीजेपी विधायक पायल शंकर की मौजूदगी में दोनों पक्षों के नेता मंच पर भिड़ गए. पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर जमकर हाथापाई हुई. इस घटना से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और पेंशन वितरण का काम भी रुक गया.