गाजियाबाद की पुलिस चौकी में तेज धमाका, खिड़कियों के टूटे शीशे-दीवारों में दरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित इंद्रापुरम थाने की वसुंधरा चौकी में देर रात एक तेज धमाका हुआ. यह धमाका इतना भीषण था कि इससे चौकी परिसर में तुरंत अफरा-तफरी मच गई. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में मौजूद लोग भी चौंक गए. घटना के कारण चौकी के एक कमरे की खिड़कियों के शीशे टूट गए और दीवार पर हल्की दरारें आ गईं. हादसे के वक्त चौकी में सब इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और एक डिलीवरी बॉय मौजूद था. धमाके की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय को हल्की चोटें आई हैं.