कार की रफ्तार कम करने को कहा तो कर दी हत्या, युवक को चाकू से गोदा

दिल्ली के शकूरपुर में शुक्रवार तड़के 27 साल के योगेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, योगेश शादी समारोह से लौटने के बाद दोस्तों के साथ जी-ब्लॉक रोड पर खड़ा था. इसी दौरान हुंडई i20 में सवार लोगों से तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि कार सवारों में से एक ने योगेश की गर्दन पर चाकू से हमला किया.