कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में टॉप पर गोल्डी बराड़, पकड़वाने पर मिलेगा 2.5 लाख डॉलर
अमेरिका के बाद अब कनाडा ने भी गोल्डी बराड़ पर इनाम घोषित किया है. उसे 25 मोस्ट वांटेड लोगों की सूची में पहले नंबर पर रखा गया है. उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को करीब 2.5 लाख कनाडाई डॉलर मिलेंगे.