'कांग्रेस नेताओं ने रोकी थी मोदी के खिलाफ जांच', वीरप्पा मोइली का दावा

पूर्व कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने दावा किया है कि यूपीए शासन के दौरान कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच रुकवा दी थी. उनके अनुसार, अमित शाह की गिरफ्तारी के बाद मोदी की गिरफ्तारी की स्थिति बन सकती थी. मोइली ने इसे कांग्रेस की बहुत बड़ी राजनीतिक भूल बताया, जिसका खामियाजा पार्टी आज भुगत रही है. उन्होंने यह भी साफ किया कि यह फैसला मनमोहन सिंह का नहीं बल्कि अन्य नेताओं का था.