आनंद मोहन, अनंत सिंह से कहां हुई चूक? सत्ता के करीब से जेल जाने की कहानी

आनंद मोहन और अनंत सिंह कभी नीतीश कुमार और जेडीयू के करीब रहे, लेकिन समय के साथ पार्टी नेतृत्व से उनके रिश्ते बिगड़ गए. आनंद मोहन बेटे चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज बताए गए और जेडीयू नेतृत्व के खिलाफ बयान देने लगे. वहीं अनंत सिंह ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ एमएलसी चुनाव में प्रचार किया. दोनों नेताओं को अब कानूनी मामलों में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है और जेल लौटने की नौबत है. क्या राजनीतिक टकराव ने दोनों के समीकरण बिगाड़े?