राजस्थान के भीलवाड़ा में एक गाय की विदाई ने हर किसी को भावुक कर दिया. अधिवक्ता अशोक गट्टानी के परिवार की लाडली गाय गौरी के निधन पर बैंड-बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई. फूलों से सजे वाहन पर चुनरी ओढ़ाकर गौरी को दुल्हन की तरह विदा किया गया. भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच नगर भ्रमण के बाद कोठारी नदी तट पर वैदिक मंत्रों के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया.