Rajasthan के पुष्कर मेले में ढोल की थाप पर नाचे घोड़े!

राजस्थान के विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेले में घोड़ों के अनोखे डांस ने पर्यटकों को हैरान कर दिया. मेला मैदान में आयोजित अश्व नृत्य प्रतियोगिता में घोड़ों और घोड़ियों ने पारंपरिक ढोल की थाप पर शानदार कदमताल की. खास आकर्षण गुलाबो और राणा रहे, जिन्होंने अपने मालिकों के इशारों पर लयबद्ध अंदाज में ठुमके लगाए. देशी-विदेशी पर्यटकों ने इस अनोखे नजारे का वीडियो बनाया और तालियां बजाकर घोड़ों का उत्साह बढ़ाया.