खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी

राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के मंदिर के निकास मार्ग पर एक भोजनालय में भीषण आग लग गई. आग कला भवन धर्मशाला के सामने स्थित नंद भोजनालय में लगी. घटना के बाद वहां मौजूद श्याम भक्तों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. राहत की बात रही कि इस घटना में बड़ा हादसा टल गया.