INS चिल्का से नौसेना के अग्निवीरों का सबसे बड़े बैच होगा पास आउट
आईएनएस चिल्का से 13 नवंबर को 3300 से अधिक अग्निवीर पास आउट होंगे. यह नौसेना का सबसे बड़ा बैच है. अगले चरण में विशेष प्रशिक्षण और युद्धपोतों पर तैनाती होगी. संशोधित अग्निपथ नीति से नियमित सेवा का रास्ता खुला है.