सरकारी नौकरी ही करनी है तुम्हें; पिता का दबाव और सह नहीं सका तो कर ली खुदकुशी
सरकारी नौकरी को लेकर अब भी लोगों में कैसी ललक है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। एक पद के लिए हजारों आवेदन, ट्रेनों में धक्के खाते हुए जाकर परीक्षा देना और कुछ को छोड़कर बाकी सबके हाथ निराशा।