CM योगी ने भोजपुरी में दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, VIDEO

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. इस खास मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए अपना बधाई संदेश दिया. उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि छठी मैया की कृपा से हर माता-बहन का जीवन सुखमय हो, राज्य की हर बेटी को पूरी सुरक्षा मिले और हर परिवार के जीवन में खुशहाली बनी रहे.