'2017 से पहले पारदर्शी भर्ती केवल सपना थी', नियुक्ति पत्र सौंपकर बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का मिशन 2027 तेजी से आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में चयनित हजारों नए सब इंस्पेक्टरों और प्लाटून कमांडरों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि 2017 में अगर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार नहीं आती, तो पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सिर्फ एक दिवास्वप्न ही बनकर रह जाती. उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2003 से 2017 तक राज्य में भर्तियों के नाम पर भारी धांधली और भ्रष्टाचार हुआ करता था, जहां आवेदन कोई और करता था और नियुक्ति पत्र किसी अन्य व्यक्ति को थमा दिया जाता था. इसके कई मामले आज भी अदालतों में लंबित पड़े हैं.