हरियाणा के जींद में LPG टैंकर में लगी भीषण आग, घंटों चला रेस्क्यू

हरियाणा के जींद जिले में रोहतक रोड स्थित एचपी गैस प्लांट के पास देर रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां खड़े एक एलपीजी टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया और चारों तरफ दहशत का माहौल फैल गया. अपनी जान बचाने के लिए लोग अपने बच्चों और परिवारों को लेकर तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. घटना की गंभीरता को देखते हुए जींद और आसपास के क्षेत्रों से दमकल की कई गाड़ियों को तुरंत मौके पर बुलाया गया.