चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए BJP ने जारी की 23 उम्मीदवारों की लिस्ट
भाजपा ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें मौजूदा मेयर सौरभ जोशी भी शामिल हैं. सभी 35 वार्डों में 23 दिसंबर को मतदान होगा और 26 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी.