'स्वार्थी शक्तियां चाहती हैं उभरते भारत को तोड़ना', जोधपुर में मोहन भागवत का बड़ा बयान

राजस्थान के जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत आज दुनिया के लिए आशा का केंद्र बनकर उभर रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी शक्तियां भारत को मजबूत होते नहीं देखना चाहतीं. भागवत के मुताबिक, उभरते भारत को तोड़ने, समाज में आंतरिक संघर्ष बढ़ाने और छोटी-छोटी पहचान के आधार पर विभाजन पैदा करने की कोशिशें की जा रही हैं. उन्होंने दावा किया कि अंग्रेजों की 'फूट डालो और राज करो' की नीति जैसी रणनीतियां आज भी भारत के खिलाफ इस्तेमाल हो रही हैं. उन्होंने राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज को अपनी एकजुटता को याद रखना और मजबूत करना होगा. धर्म इस राष्ट्र को जोड़ने वाला सूत्र है और राष्ट्र का जीवन धर्म आधारित होना चाहिए.