जुहू बीच पर छठ पूजा में पहुंचीं तमन्ना भाटिया, श्रद्धालुओं को कहा- थैंक यू
छठ महापर्व की धूम मुंबई के जुहू बीच पर भी देखने को मिली. यहां बड़ी संख्या में भक्तों ने छठ पूजा मनाई. इस मौके पर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी जुहू बीच पहुंचीं और भक्तों के साथ छठ पूजा मनाई. उन्होंने सभी भक्तों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और उनकी आस्था के लिए उन्हें दिल से थैंक यू कहा. तमन्ना भाटिया ने कहा कि सबसे पहले तो सारे भक्तों को छठ पूजा की शुभकामनाएं. जुहू बीच पर इतने सारे लोग छठ पूजा मना रहे हैं, उन भक्तों के लिए, उनकी आस्था के लिए मैं यहां सिर्फ उन्हें एक बहुत बड़ा थैंक यू बोलने आई हूं. उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म के गाने 'धान' को और छठी मैया के गाने को बहुत सारा प्यार मिला है. मैं बहुत खुशनसीब मानती हूं अपने आप को कि छठी मैया के गाने में मुझे छठ पूजा दर्शाने का मौका मिला.