पटना से मुंबई-दिल्ली तक छठ की धूम: घाटों पर भावुक हुईं व्रती महिलाएं, अब अगले साल की छठ का इंतजार

देश भर में छठ महापर्व आज संपन्न हो गया. महापर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया और इसके साथ ही 36 घंटों का कठिन निर्जला व्रत पूरा हो गया. व्रती अब प्रसाद ग्रहण करके अपने व्रत का पारण कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश भर को इस महापर्व की बधाई दी है. उन्होंने संदेश दिया कि छठी मैया सभी परिवारजनों को शुभाशीष प्रदान करें. तमाम घाटों पर भारी तादाद में श्रद्धालु जुटे हुए हैं. छठी मैया और उगते सूर्य को नमन करते हुए लोग भावुक नजर आए. बिहार में सम्राट चौधरी, यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था. नितिन नवीन, चिराग पासवान, मनोज तिवारी, रवि किशन सब अपने-अपने घर, अपने परिवार के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं. सबके लिए ये बहुत ही खास लम्हा है, क्योंकि 36 घंटों का निर्जला व्रत अब संपन्न हो रहा है.

देश भर में छठ महापर्व आज संपन्न हो गया. महापर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया और इसके साथ ही 36 घंटों का कठिन निर्जला व्रत पूरा हो गया. व्रती अब प्रसाद ग्रहण करके अपने व्रत का पारण कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश भर को इस महापर्व की बधाई दी है. उन्होंने संदेश दिया कि छठी मैया सभी परिवारजनों को शुभाशीष प्रदान करें. तमाम घाटों पर भारी तादाद में श्रद्धालु जुटे हुए हैं. छठी मैया और उगते सूर्य को नमन करते हुए लोग भावुक नजर आए.
बिहार में सम्राट चौधरी, यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था. नितिन नवीन, चिराग पासवान, मनोज तिवारी, रवि किशन सब अपने-अपने घर, अपने परिवार के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं. सबके लिए ये बहुत ही खास लम्हा है, क्योंकि 36 घंटों का निर्जला व्रत अब संपन्न हो रहा है.