यूपी के बाद अब पाक बॉर्डर पर बाबा बागेश्वर की चर्चा, पठानकोट में रामकथा और 24 नवंबर को लगेगा दरबार
उत्तर प्रदेश के बाद अब पाकिस्तान बॉर्डर पर बाबा बागेश्वर की चर्चा है. कुंडा के बाद पंजाब के पठानकोट में बाबा बागेश्वर की राम कथा हो रही है. यूपी के साथ ही पंजाब में भी 2027 में ही चुनाव है. बाबा की पठानकोट में 2 दिन कथा है और 24 नवंबर को दरबार लगेगा. पंजाब में चुनाव से पहले हो रही इस कथा से सियासी पारा बढ़ गया है. जानकारों का दावा है कि बाबा अपनी कथा से सियासी हवा बदल देते हैं, इसलिए बाबा की कथा में आम भक्तों से लेकर सियासी सितारे भी आते हैं.यूपी में जहां बाबा की कथा में बीजेपी से जुड़े कई बड़े नेता शामिल हुए, तो पंजाब में उनके दरबार में केजरीवाल और भगवंत मान आ सकते हैं. ये पहली बार होगा जब केजरीवाल बाबा की कथा में शामिल होंगे. यूपी में अखिलेश और विपक्षी नेता बाबा का विरोध कर रहे हैं, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी बाबा का स्वागत-सम्मान कर रही है.