पप्पू यादव के काफिले में बड़ा हादसा - कटिहार में एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी, 5 सुरक्षाकर्मी घायल
बिहार के कटिहार जिले में रविवार देर रात पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया. कटिहार से सालमारी जाने के दौरान काफिले में शामिल कटिहार पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए. हालांकि, सांसद पप्पू यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव पूर्णिया से सालमारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान बेलोरी-सन्हौली-सालमारी मुख्य सड़क पर कुम्हरी के पास निर्माणाधीन पुल के समीप उनके काफिले के आगे चल रही पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई. चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद गाड़ी सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी. हादसे के समय एस्कॉर्ट वाहन में सुरक्षाकर्मी सवार थे. दुर्घटना में पांच लोगों को चोटें आई हैं.