ब्रजेश पाठक का SP-कांग्रेस पर हमला, बोले- "बेमेल गठबंधन, ये सिर्फ सत्ता के भूखे लोगों का समूह"

सपा-कांग्रेस गठबंधन में मची खींचतान पर अब उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खुलकर हमला बोला है. एनडीटीवी इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में ब्रजेश पाठक ने कहा- कांग्रेस का बेमेल गठबंधन है, ये कभी धरातल पर सही नहीं उतरेगा. ये केवल सत्ता के भूखे लोगों का समूह है. मैं दूसरे अर्थों में कहूं, जो वसीयत के आधार पर पार्टियां चल रही हैं, वो उन लोगों का समूह है. इनको केवल सत्ता से मतलब है. भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता बेस पार्टी है और जन-जन की पार्टी है. इन लोगों ने जब-जब सत्ता पाई है, सूबे में पूरी तरह से प्रदेश की कानून व्यवस्था को डिस्टर्ब किया है, दंगे कराए हैं, बहू-बेटी की इज्जत आबरू खतरे में डाली है. प्लॉट, मकान, दुकान कब्जा किया है.उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इन 10 वर्षों में प्रदेश के विकास को गति दी है, नंबर एक पर लाने का काम किया है."