'अखिलेश का गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव, बातचीत चल रही थी तो जल्दबाजी क्यों?' : कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में गांठ पड़ गई है. सपा की तरफ से 5 उम्मीदवारों की एकतरफा लिस्ट जारी करने पर कांग्रेस भड़क गई है. कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सीधे तौर पर अखिलेश यादव के इस कदम को इरेस्पॉन्सिबल बिहेवियर यानि गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव कहा है. उन्होंने कहा कि जब बातचीत चल रही थी, तब उन्हें ये नहीं करना चाहिए था. NDTV से खास बातचीत में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "मुझे लग रहा है इससे बचना चाहिए था. जब बातचीत सकारात्मक चल रही है, दोनों पक्ष के लीडर्स बैठे हैं, 35 घंटे बात हुई है और अच्छे वातावरण में मीटिंग का समापन किया है. इन शब्दों के साथ कि बातचीत अगले दौर में फिर जाएगी और हम लोग एक एमिकेबल रिस्पेक्टफुल समझौता करेंगे, तो जब अच्छी दिशा में बातचीत चल रही है तो फिर इस तरह की इरेस्पॉन्सिबल बिहेवियर किसी को भी नहीं करना चाहिए. ना तो कांग्रेस के किसी नेता को इरेस्पॉन्सिबल स्टेटमेंट देना चाहिए और ना ही समाजवादी पार्टी को."