परमिशन के बिना 'प्रोटीन पाउडर' का प्रचार करने पर 10 लाख रुपये का फाइन!

महाराष्ट्र में अब बिना उचित अनुमति प्रोटीन पाउडर और हेल्थ सप्लीमेंट्स का प्रचार करना इन्फ्लुएंसर्स को भारी पड़ सकता है. महाराष्ट्र FDA ने चेतावनी दी है कि भ्रामक स्वास्थ्य दावे करने पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में जिम, फिटनेस सेंटर, फार्मेसी और सप्लीमेंट बेचने वाले प्रतिष्ठानों के लिए फूड सेफ्टी लाइसेंस अनिवार्य किया गया है. हालिया, कार्रवाई में FDA ने 6 डिवीजनों के 17 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और 1.38 करोड़ रुपये के हेल्थ सप्लीमेंट्स जब्त किए.