मां के अंतिम संस्‍कार में नम हो गईं CM योगी की आंखें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा. 91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था. शनिवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार के चंडी घाट ले जाया जा रहा है. मां के अंतिम दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए. उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान वह कुछ देर तक उनके पास खड़े रहे और एकटक निहारते रहे. इस दौरान उनकी आंखों से आंसू झलक पड़े. 