घर में घुसे तेंदुए को महिला ने कमरे में किया कैद, सोशल मीडिया पर तारीफ

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में तेंदुए ने घर में घुसकर हड़कंप मचा दिया. देर रात की इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई. ये घटना कुणिगल तालुक के हुलियुरदुर्गा के पास बांडीगौडनापाल्या गांव की है. बताया जा रहा है कि ये तेंदुआ करीब एक महीने से गांव के आसपास घूम रहा था. मंगलवार रात करीब 9 बजे वो खाने की तलाश में गांव में घुसा. इससे पहले उसने एक बकरी पर हमला कर उसे उठा लिया था. इसके बाद तेंदुआ अचानक चिक्का मरियप्पा के घर में घुस गया, जिससे परिवार के लोग बुरी तरह डर गए.