सोनिया गांधी की किताब में ऐसा क्या? लॉन्च होते ही BJP-कांग्रेस में शुरू हुआ घमासान
सोनिया गांधी ने चुनाव जीतने से पहले इस बात का खुलासा नहीं किया था कि पार्टी के जीतने पर वह प्रधानमंत्री नहीं बननेगी. सोनिया ने किताब में लिखा, "पूरे चुनाव के दौरान, जब भी मुझसे सार्वजनिक रूप से यह सवाल पूछा जाता, मैं टालमटोल भरा जवाब देती थी. हम अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे थे और मुझे अपनी पार्टी को एकजुट रखना था, ताकि हम एक मजबूत टीम के रूप में अपने दुश्मनों का डटकर मुकाबला कर सकें. हमारी पार्टी के दावेदारों के बीच नेतृत्व का संघर्ष पैदा होने देने का कोई विकल्प नहीं था. मैंने अपने विचारों को पूरी तरह से अपने तक ही सीमित रखा, यहां तक कि अपने करीबी सहयोगियों को भी नहीं बताया. मैं जानती थी कि पिछली कांग्रेस सरकारों की विरासत को आगे बढ़ाने वाला व्यक्ति वह होना चाहिए, जिसके पास सरकार में काम करने का लंबा अनुभव हो और ईमानदारी का बेदाग रिकॉर्ड हो."