कर्नाटक में कार को बचाने के चक्कर में खाई में जा गिरी तेज रफ्तार बस
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. पावागड़ा से तुमकुरु जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी. हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक यह हादसा तुमकुरु जिले के कोराटागेरे तालुक में तुम्बाडी पेट्रोल पंप के पास हुआ. बस पावागड़ा से तुमकुरु की ओर जा रही थी. इसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय आ गई. गाय को देखकर बस के आगे चल रही एक कार के चालक ने अचानक रफ्तार धीमी कर दी. पीछे से तेज गति में आ रही बस कार के काफी करीब पहुंच गई और उससे टकराने का खतरा पैदा हो गया.