देना था जज को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया ओवैसी को

क्या हो जब तैयारी हो किसी और को गार्ड ऑफ ऑनर देने की और दे दी जाए किसी और को. ऐसा ही कुछ हुआ है यूपी के सहारनपुर में. जहां पुलिस ने जज साहेब की जगह AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को ही गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया. प्रशासन की चूक का यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से ओवैसी अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस पहुंचे हैं. जहां पहले से ही पुलिसकर्मी गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारी में हैं. इसी बीच पार्टी कार्यकर्ता उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर लेने के लिए कहते हैं. हालांकि इस वीडियो में दिख रहा है कि ओवैसी भी प्रशासन की तरफ से दिए जा रहे गार्ड ऑफ ऑनर को लेकर जरा असहज महसूस कर रहे हैं.