संतकबीरनगर: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत

संतकबीरनगर के मेहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव के बाड़ों सिवान में रविवार दोपहर जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. खेत में गेहूं की बोआई के दौरान बाइकों से पहुंचे करीब पंद्रह हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और लाठी-डंडों से हमला किया. पुलिस ने सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और गांव में पुलिस बल तैनात है.