संजय सिंह की गिरफ्तारी का चुनावी रणनीति पर क्या पड़ेगा असर, आप को हुआ ये 'बड़ा' नुकसान; समझिए कैसे
प्रवर्तन निदेशालय ने आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में अब पार्टी नए सिरे से रणनीति बनाएगी। संजय संसद में आप की आवाज हैं और ‘इंडिया’ के साथ गठबंधन के प्रमुख सूत्रधार भी हैं।