'लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव टेररिस्ट मारा गया', अमित शाह ने की जवानों की सराहना
कुलगाम में लश्कर आतंकी लतीफ भट के मारे जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला.