युवक के सामने आ गया हाथी! गिराकर ऊपर से रखा पैर, फिर भी बच गई जान

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात जंगल से निकले हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया. हाथी ने पहले बाइक गिराई और फिर सड़क पर गिरे युवक के ऊपर से पैर रखकर निकल गया. गनीमत रही कि युवक की जान बच गई. वाहनों की हेडलाइट और शोर के बीच हाथी रेलिंग तोड़कर जंगल की ओर चला गया. घटना दून-हरिद्वार हाईवे पर हुई.