मध्य प्रदेश में रेत माफिया ने वनकर्मियों को बनाया निशाना

मध्य प्रदेश के श्योपुर में अवैध रेत परिवहन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया. चंबल अभयारण्य की टीम ने रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का पीछा किया था, जिनमें से एक को जब्त कर लिया गया. लेकिन रास्ते में कार और बाइक सवार लोगों ने वनकर्मियों को घेरकर पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया. आरोपी जब्त ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार हो गए.