मध्य प्रदेश में बाइक विवाद में छत से बरसी गोलियां-पत्थर!

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा स्थित पठा पनिहार गांव में सड़क विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बाइक निकालने को लेकर दो दिन पहले शुरू हुई कहासुनी गुरुवार देर रात राइफल से फायरिंग और पथराव तक पहुंच गई. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें छत से गोलियां चलाते युवक दिखाई दे रहे हैं. झड़प में बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है.