फिल्मी स्टाइल में एनकांउटर, फायरिंग के बीच गाड़ियों को टक्कर मार भागे आरोपी
होशियारपुर के दसूहा में पुलिस ने एक सफेद कार का पीछा किया. इस दौरान करीब 200 मीटर के दायरे में छह राउंड फायरिंग हुई. गोली लगने से एक राहगीर घायल हो गया. आरोपियों की कार ने करीब छह गाड़ियों को टक्कर मारी.