पल्स रेट चेक करना तो अपराध नहीं; छेड़छाड़ के आरोपों पर अदालत में क्या-क्या बोले बृजभूषण सिंह
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे छेड़छाड़ के सारे आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि मैंने तो सिर्फ पल्स रेट चेक की थी और उसके पीछे कोई गलत मंशा भी नहीं था। फिर यह अपराध कैसे है।