पेरिस में सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

फ्रांस की राजधानी पेरिस में सरकार की नीतियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. देश की सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शनिवार को यह विरोध प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया, जब भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी उन गोलों को वापस पुलिस की तरफ फेंक दिया, जिससे इलाके में भारी तनाव फैल गया.