प्रतिबंध के बावजूद बुरहानपुर में हुई पाड़ों की टक्कर

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में दीपावली के मौके पर करीब 200 साल पुरानी परंपरा के नाम पर पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया. प्रशासन ने पशु क्रूरता और सुरक्षा कारणों से इस पर रोक लगाई थी, लेकिन आदेश के बावजूद मेला आयोजित हुआ. अब शाहपुर पुलिस ने मेला समिति के अध्यक्ष समेत 11 लोगों और अन्य आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की है. पाड़ा मालिकों पर भी कार्रवाई की तैयारी है.