परीक्षा पास करो, सजा माफ! महाराष्ट्र की जेलों में चल रहे 'कॉलेज', 145 कैदियों ने किया कमाल
महाराष्ट्र की 60 जेलों में कैदियों को पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है। इस साल कम से कम 145 कैदियों ने अलग-अलग परीक्षा पास की है। ऐसे में उनकी 90 दिन की सजा कम हो जाएगी।